पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर में आये दिन अवैध धंधे चलने वालों पर लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। लेकिन ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि हर रोज करवाई के बावजूद गुटखा का जखीरा आना बंद नहीं हुआ। इससे यह साफ हो रहा है कि शहर में अवैध धंधे चलाने वालों पर पुलिस का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है। पिंपरी चिंचवड़ शहर के सामाजिक सुरक्षा पथक द्वारा फिर के बार अवैध धंधा करने वालों पर करवाई की गई। अवैध रूप से गुटखा बेचने वालों पर पुलिस की टीम ने करवाई कर 6 लाख समेत एक आरोपी को दबोचा है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विट्ठल कुबड़े द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को शहर के कई ठेलों,पानटपरी पर अवैध रूप से गुटखा बेचें जाने की जानकरी मिल रही है। म्हालुंगे परिसर के साची पान स्टाल पर अवैध रूप से गुटखा बेचने की जानकरी मिलते ही सामाजिक सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर संतोष देवीप्रसाद आग्रहरी नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने छापेमारी दौरान नगद रकम और अलग अलग कंपनियों के गुटखा और मोबाइल फ़ोन ऐसा कुल 6 लाख 1 हजार 259 रुपयों का माल जप्त किया।