गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर पुलिस की टीम ने एक ट्रक कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कछुआ तस्कर पश्चिम बंगाल के रंजीत मिश्र व विधान बताए गए हैं। पुलिस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
कुचायकोट के थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की टीम बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक ट्रक की जब तलाशी ली गई तो उसे भारी संख्या में कछुओं को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद तस्करों ने बताया कि वे कछुओं को लेकर यूपी के कानपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि कछुओं की गिनती की जा रही है। उन्होंने बताया कि कछुओं की कीमत करोड़ों रुपए हो सकता है। वहीं कछुओं को बरामद करने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कछुआ तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल कछुआ तस्करों के गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी काफी मात्रा में कछुओं को बरामद किया गया था।