पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस विभाग और पिंपरी चिंचवड शहर स्मार्ट सिटी के संयुक्त सहयोग से रास्ता सुरक्षा व सडक सभ्यता स्मार्ट संकल्प उपक्रम का आरंभ आज नासिक फाटा में किया है। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के हाथों कुछ रिक्शा चालकों को रास्ता सुरक्षा शुभेच्छा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,डीसीपी(अपराध) सुधिर हिरेमठ,सहायक पुलिस उप आयुक्त श्रीकांत डिसले,पुलिस निरिक्षक सुधीर अस्पत,ट्रॉफिक विभाग के पुलिस अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।
कृष्ण प्रकाश अब तक नाबालिग अपराधी प्रवृत्ति के बालकों को सुधारने,टॉक टू कॉप्स के माध्यम अभियान के माध्यम से जनता में जनजागृति लाने, पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को स्वयं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवसाय स्टार्टअप के लिए उद्योगपतियों और लोन देने वाली बैंकों का शिबिर लगाने जैसे कई प्रशंसनीय सामाजिक उपक्रमों का शुभारंभ कर चुके है। हर दिन होने वाली सडक दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रास्ता सुरक्षा का जनजागरण अभियान चलाकर वाहन चालकों को उनकी जवाबदेही के प्रति एक संदेश देने का प्रयास किया।
कृष्ण प्रकाश ने शुभेच्छा पत्र प्रदान करते हुए कहा कि पत्र में उल्लेख नियमों का पालन करें। नववर्ष में ऐसा संकल्प लें कि दुर्घटना रहित वाहन चलाएंगे। रास्ता सुरक्षा व सडक सभ्यता नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा दिलाई। नासिक फाटा में कुछ रिक्शा चालकों,रिक्शा चालक,मोटरसाइकिल सवार,बस चालकों को पत्र प्रदान किया गया। को अपने करकमलों द्धारा कृष्ण प्रकाश ने रास्ता सुरक्षा शुभेच्छा पत्र देकर वाहन नियमों के पालन करने का पाठ पढाया।