पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड शहर में नए साल के पहले दिन वाहनों को तोडफोड किया गया। कुछ युवक नए साल का जश्न मनाते हुए नशे में आए और मामूली वजह से बहस हुई। इसमें से दो समूहों के आरोपियों ने छह वाहनों को क्षतिग्रस्त किए। यह घटना मोहननगर चिंचवड़ में दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कुछ युवा नए साल का जश्न मनाने के लिए मोहननगर चिंचवड़ में इकट्ठा हुए थे। सभी युवक शराब पी रखी थी। लेकिन कुछ तुच्छ कारणों के चलते विवाद बढ गया। सड़क के किनारे खड़े छह चार पहिया वाहनों और रिक्शों के शीशे एक कोयता से तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। यह घटना मध्यरात्रि के आसपास मोहननगर चिंचवड में हुई। रात भर आरोपियों की तलाश करने के बाद पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को बर्बरता के मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि वर्ष की शुरुआत में ऐसी घटना घटने के कारण नागरिक पुलिस के बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।