पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) हैदराबाद पुलिस ने पुणे में बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी महिला समेत 3 ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुणे में खोला था कॉल सेंटर, यहां से देते थे ग्राहकों को धमकियां,ऑनलाइन लोन देने का था गोरखधंधा चलाने का अड्डा पुणे शहर को बना रखा था। इनके पास से 101 लैपटॉप और 106 मोबाइल फोन समेत कई दस्तावेज जब्त किए गए। इनके बैंक अकाऊंट को भी फ्रीज कर दिया गया। जिसमें 1 करोड 42 लाख रुपये थे। गिरफ्तार आरोपियों में परशुराम लहू टकवे,उसकी पत्नी लियांग तियान तियान (चीनी मूल की) और कॉल सेंटर के मैनेजर एस के आकिब हैं।
चीनी आरोपी की गिरफ्तारी
इस डिजिटल ऑनलाइन ठगी प्रकरण में तियान के एक महिला की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने चीनी नागरिक ईबाई उर्फ डेनिस को गिरफ्तार किया जो शंघाई का रहने वाला है। इसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्यारह ऑनलाइन लेंडिंग मोबाइल एप्लीकेशन चला रहा था। जिसमें 20-40 आयु के लोगों को लोन दिया जाता था। जिसके बदले व्याज दर काफी ज्यादा रखते थे। नागरिकों के करोडों रुपये डूबाने का आरोप है। फिलहाल आरोपी हैदराबाद की जेल में बंद है।
देश भर से 18 लोग गिरफ्तार
फिलहाल तेलंगाना पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड मामले में पूरे देश से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब शुरू की जब चार पीड़ितों ने आत्महत्या कर ली। जिसमें से एक कृषि अधिकारी और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। कई लोगों ने पुलिस से इस बारे में शिकायत भी की है। पीड़ितों ने बताया कि उनकी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। ताकि उनका मुंह बंद करवाया जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई और मैसूर की चार फाइनेंस कंपनियों से लोन रिकवरी का एग्रीमेंट किया हुआ था। इस संबंध में आरोपी ने पुणे में एक कॉल सेंटर भी बनाया हुआ था।