सिंगरौली | व्हीएसआरएस न्यूज़ : पीएम नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन पर सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 14 तारीख से20 तारीख तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जहां आज बैढ़न मंडल वार्ड क्रमांक 45 भकुआर गांव में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में दिव्यांग जनोंको ट्राई साइकिल, वैशाखी छड़ी, कान की मशीन का वितरण किया उपकरण पाकर दिव्यांगों की खुशी का ठिकाना न रहा दिव्यांगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की।वहीं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विकलांग सोनू के घर जाकर ट्राई साइकिल व दिव्यांग को व्हीलचेयर कान का मशीन एवं वैशाखी भी वितरण किया वही पिछले दिनों रेड क्रॉस के सहयोग से ब्लड डोनेट का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया,वहीं हॉस्पिटल में मरीजों को फल भी वितरण किया गया उक्त समय मे विक्रम सिंह चंदेल भाजपा मंडल अध्यक्ष बैढ़न ध्रुवेंद्र नाथ चतुर्वेदी भाजपा मंडल अध्यक्ष जियावन, विनोद चौबे युवा मोर्च जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।